चित्रकूट, उत्तर प्रदेश। बाढ़ की स्थिति पर चित्रकूट DM पुलकित गर्ग ने बताया, “मैं आप सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि हमारे यहां रैन बसेरा नगर पालिका जो यूपी टूरिज्म चौराहे के पास है, वहां पर रात में रुकने, खाने आदि सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। अगर किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता है तो वो वहां पर रुक सकता है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि NDRF और SDRF टीमें लगातार लगी हुई हैं और जलस्तर लगातार घट रहा है। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि आप संयम बनाए रखें। जहां भी लोग फंसे हुए हैं वहां खाने और पानी की व्यवस्था की जा रही है…कहीं भी किसी को समस्या हो तो वो दिए गए कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन करके अपनी परेशानी बता सकते हैं।




