राजपुर के पास मोटरसाइकिलो की आमने-सामने हुई टक्कर, मासूम सहित तीन की मौत
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात।सिकंदरा से राजपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम इटखुदा मोड के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल व एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना पर मौके पर 112 पुलिस व थाना स्थानीय की पुलिस पहुंची। बुलेट मोटरसाइकिल UP79 AE 9914 चालक शिवम नायक पुत्र दिनेश नायक उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम खानपुर थाना फफूंद औरैया तथा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल
UP77AF9028 चालक गनेश उर्फ आषुतोष कुमार पुत्र भानु प्रकाश उम्र 38 वर्ष , इसकी पत्नी गायत्री देवी उम्र 34 वर्ष, पुत्र अभय प्रताप उम्र 8 वर्ष तथा पुत्री पल्लवी उम्र लगभग 6 वर्ष निवासीगण ग्राम बहादुर पुर जौहरा रोहिणी थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया गंभीर अवस्था में घायल होने के कारण एंबुलेंस के माध्यम से निकटवर्ती पीएचसी राजपुर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा शिवम नायक, गनेश तथा पल्लवी को मृत घोषित कर दिया गया तथा गायत्री देवी व अभय प्रताप की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मृतकों के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया जा रहा है।




