By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > *रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*
राज्य

*रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*

timesandspace
Last updated: 2026/08/26 at 4:22 PM
timesandspace
Share
7 Min Read
SHARE

*रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*

*60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों को निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*

*रक्षाबंधन पर महिलाओं ने मंत्री राकेश सचान को बांधी राखी, निःशुल्क यात्रा की सौगात पर जताया प्रदेश सरकार का आभार*

*सीएसए में उमड़ी मातृशक्ति, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण;साड़ी-मिठाई भेंट कर किया गया सम्मान*

कानपुर नगर।

रक्षाबंधन के पर्व से पहले बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का सभागार मातृशक्ति के सम्मान और उत्सव का साक्षी बना। प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान रहे।

रक्षाबंधन के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की बसों में माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे त्योहार पर महिलाओं को अपने भाइयों एवं परिजनों के यहां आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा और सुना। महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तीकरण से जुड़े मुख्यमंत्री के संदेश पर मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों के घर आने-जाने में परेशानी न हो, इसी सोच के साथ निःशुल्क यात्रा की शुरुआत की गई थी। बाद में महिलाओं की सुविधा को देखते हुए सहयात्री को भी इसके दायरे में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि अब 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। पात्र महिलाएं प्रदेश में संचालित सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनके नाम पर योजना की शुरुआत उनके योगदान के प्रति सम्मान है।

मंत्री श्री सचान ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने की सरकार की मुहिम यात्रा सुविधा तक सीमित नहीं है। आवास, आजीविका, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाओं में मातृशक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र महिला तक पहुंचे और महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनें।

रक्षाबंधन का उल्लास उस समय और बढ़ गया जब आरती श्यामा , रमाकांति, प्रीति तिवारी, दिव्या कुशवाहा, मधु, नीतू शुक्ला, श्वेता तिवारी, शिव कुमारी, प्रपाशा दीक्षित, रूपाली गौतम एवं रजनी ने कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान की कलाई पर राखी बांधी। मंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी एवं मिठाई भेंट की। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचीं लगभग 1100 महिलाओं को भी उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई प्रदान की गई। महिलाओं की बड़ी भागीदारी से पूरा सभागार रक्षाबंधन के उत्सव के रंग में नजर आया।

कार्यक्रम में विधायक कल्याणपुर श्रीमती नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य श्री अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक श्रीमती स्वप्निल वरुण, जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आलोक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह सहित परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

*महिलाओं ने जताया प्रदेश सरकार का आभार*

कार्यक्रम में निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा और साड़ी-मिठाई मिलने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने सरकार की पहल को सुविधा के साथ सम्मान और अपनत्व से जोड़कर देखा।

संगीता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के लिए बस यात्रा की सुविधा और साड़ी वितरण की पहल बहुत अच्छी है। खासकर जिन बहनों के भाई नहीं हैं, उनके लिए रक्षाबंधन पर साड़ी मिलना भावुक और सुखद अनुभव है। इससे यह एहसास होता है कि त्योहार पर उनके बारे में भी सोचा गया है।

अंबेडकर नगर, जरौली निवासी 60 वर्षीय किरण देवी निःशुल्क यात्रा की सुविधा को लेकर उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए यह सुविधा बहुत काम आएगी। अब कहीं आने-जाने में किराये की चिंता नहीं रहेगी। सरोज ने साड़ी मिलने को सम्मान और स्नेह से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को अपनी बहन समझकर रक्षाबंधन पर सम्मान दिया है। यह उनके लिए उपहार से बढ़कर अपनत्व का एहसास है।

मिताली यादव ने कहा कि रक्षाबंधन पर साड़ी और मिठाई मिलने से त्योहार की खुशी और बढ़ गई है। वहीं निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बहनों को अपने भाइयों और परिजनों के यहां आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाए गए इस कदम के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

हरिओम की रिपोर्ट

You Might Also Like

गोविंद नगर ब्लॉक-8 पार्क प्रकरण में मुख्यमंत्री कार्यालय का हस्तक्षेप, नगर विकास विभाग को भेजा गया मामला

तेज रफ्तार कार अनिंयत्रित होकर दीवार से टकराई

रेलवे ट्रैक पर पडा मिला अंजान व्यक्ति का शव

वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित भेजी जा रही राखियां

ओला शो-रूम में लगी भीषण आग पर मशक्कत के बाद पाया काबू

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

गोविंद नगर ब्लॉक-8 पार्क प्रकरण में मुख्यमंत्री कार्यालय का हस्तक्षेप, नगर विकास विभाग को भेजा गया मामला

August 26, 2026
राज्य

तेज रफ्तार कार अनिंयत्रित होकर दीवार से टकराई

August 26, 2026
राज्य

रेलवे ट्रैक पर पडा मिला अंजान व्यक्ति का शव

August 26, 2026
राज्य

वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित भेजी जा रही राखियां

August 26, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • गोविंद नगर ब्लॉक-8 पार्क प्रकरण में मुख्यमंत्री कार्यालय का हस्तक्षेप, नगर विकास विभाग को भेजा गया मामला
  • *रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*
  • *नई दिल्ली: हाथरस। महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा*नई दिल्ली: हाथरस। महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहीं हाथरस की चर्चित यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की मोत*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?