रेलवे ट्रैक पर पडा मिला अंजान व्यक्ति का शव
– राहगीरों ने बुधवार की सुबह पुलिस को दी सूचना, पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त के प्रयास जारी
कानपुर नगर, थाना कल्याणपुर क्षेत्र के जीटी रोड रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह राहगीरों ने एक शव को पडे देखा। शव की सूचना से आस-पास के लोग एकत्र हो गये। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रेलवे पटरियों परे एक अजंान व्यक्ति का शव कोतुहल बन गया। धीरे-धीरे मौके पर भीड एकत्र होने लगी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाते हुए शव की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए लेकिन काफी समय उपरान्त भी कोई सफलता नही मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वहीं लोगों का कहना है कि मंगलवार की देर रात से शव पडा था। शव कल्याणपुर थाने के कुछ ही दूरी पर पडा था। प्रथम दृष्टया मामला रेल से कटने का लग रहा है, फिलहाल पुलिस और भी पहलुओं पर जानकारी कर रही है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्ट को भेजने के बाद आगे की कार्यवाही की गयी।




