वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित भेजी जा रही राखियां
– रक्षाबंधन पर्व के चलते डाकघर द्वारा व्यापक व्यवस्था से सुविधा व आसानी
– सभी डाकघरों से हो रही बुकिंग व भेजी जा रही राखियां
कानपुर नगर, रक्षा बंधन पर्व 28 अगस्त को है और ऐसे में वह बहने जिनके भाई दूर है वह अपने भाईयों को राखी भेज रही है। बडी संख्या में राखी को सुरक्षित और सरल तरीके से भेजने के लिए कानपुर डाक विभाग ने भी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली थी। जहां डाकघर में बुकिंग काउंटरों की संख्या बढाई गी तो वहीं सभी डाकघटरों में भी भेजी जाने वाली राखियों की बुक्रिग की जा रही है।
रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग द्वारा की गयी पहले से तैयारियों के फल स्वरूप अब उन बहनो को कोई समस्या का सामना नही करना पड रहा है जो दूर रह रहे अपने भाईयों को राखी भेज रही है। मुख्य डाकघर तथा शहर के सभी डाकघरों में राखियों की बुकिंग की जा रही है और इसके लिए अतिरिक्त कांउटर बनाये गये हे। डाक सेवाओं के निदेशक अनुसुइया प्रसाद ने बताया कि राखी भेजने के लिए मात्र दस रूपये में आकर्षक वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराये गये है, जिससे कहीं भी बहनें अपने भाईयों को सुरक्षित राखी भेज सकती है। वहीं यह भी बताया गया कि इसका विशेष ध्यान रखा गया है कि सही समय पर बहनो की राखियां उनके भाईयों तक पहुंचे।




