सविता समाज की जिला इकाई का हुआ गठन
कानपुर: सविता महासभा उत्तर प्रदेश की जिला इकाई कानपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।
बर्रा बाईपास स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर मिथिलेश सिंह सविता ने महर्षि सविता ऋषि , भारत माता की तस्वीर और संगठन के संस्थापक स्व: डॉ वी एल विशारद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके सभी पदाधिकारियों को अपने अपने पद की जिम्मेदारी सौंपी। सविता महासभा उत्तर प्रदेश के जिला इकाई के अध्यक्ष अंजनी सविता ,महासचिव रविकेश सविता , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक वर्मा , उपाध्यक्ष दिवाकर शर्मा , सचिव अजय बाली , कोषाध्यक्ष अरविंद सविता ,उपसचिव लखन सविता ,संगठन सचिव आर डी प्रसाद , जिला संयोजक अमित कुमार , मीडिया प्रभारी रजनीश सविता , सह मीडिया प्रभारी राहुल सविता नंदवंशी रहे। कार्यक्रम में पार्षद दिनेश बाबा, राजकिशोर श्रीवास्तव,कैप्टन दिलीप सविता, श्रीराम सविता ,विनोद प्रजापति , विष्णु सविता , राधेश्याम फौजी आदि लोग रहे।
सविता समाज की जिला इकाई का हुआ गठन
Leave a comment
Leave a comment




