स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. यदुनाथ सिंह को श्रद्धांजलि, सेनानी सदन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
कानपुर नगर, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कानपुर स्वर्गीय यदुनाथ सिंह जी के निर्वाण दिवस पर उनकी स्मृति में आज सेनानी सदन, कचहरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर महानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से जुड़े लोगों, संगठन के सदस्यों, स्वर्गीय यदुनाथ सिंह जी के परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय यदुनाथ सिंह जी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के हितों के लिए किए गए योगदान और उनके सामाजिक समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत, सम्मान और उनके परिवारों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई। उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
पवन गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान देश के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनके परिवारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय यदुनाथ सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पवन गुप्ता,सत्येंद्र सिन्हा,दिलीप बागी,हरिराम गुप्ता,अखिलेश वर्मा,बीड़ी जायसवाल,अनिल शुक्ला,नागेन्द्र मोहन सोनकर,मीना सिंह,सुशीला निगम,तिलक कुरील,अखंड प्रताप,पवन जिज्ञा आदि थे।




