*लखनऊ*
KGMU में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का आज हुआ प्रदर्शन।
KGMU में MBBS इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे।
इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार प्रति माह करने की मांग की।
छात्रों का दावा है कि दूसरे राज्यों में ₹30-35 हजार तक स्टाइपेंड दिया जा रहा है।
प्रदर्शन में कई जिलों के MBBS इंटर्न डॉक्टरों के शामिल होने की बात सामने आई।
आज डॉक्टरों ने मांग पूरी होने तक धरना और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन और विधानसभा की ओर कूच करने की चेतावनी।
प्रदर्शन को देखते हुए KGMU मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सह संपादक
मोहित श्रीवास्तव की रिपोर्ट




