कानपुर आये प्रदेश प्रभारी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
कोंग्रेस कार्यकताओ पर फर्जी मुकदमे लगाने का आरोप
कानपुर नगर, फूलबाग गांधी प्रतिमा पर कोंग्रेस पार्टी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारीराजेंद्र पाल गौतम के साथ नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता व कोंग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला सहित कांग्रेस के बड़े चेहरे उपस्थित रहे।
धरने में जहाँ भाजपा की नीतियों का जमकर विरोध किया गया तो वहीँ स्पीकर सतीश महान के बयान पर भी काफी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आज भाजपा सरकार में जनता त्रस्त हो चुकी है। चीनी के दाम आसमान छू रहे है। छात्रों पर लाठिया बरसाई जा रही है।आवाज़ उठाने वाले कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे कराये जा रहे है। कहा कानपुर से विधायक व स्पीकर सतीश महान ने राम भक्तों का अपमान किया है। उन्होने कहा कि चंदे का वो पैसा चोरी हुआ वो रामभक्तो का कैसे हो सकता है। कहा उनका कहने का मतलब जो राम भक्त नही है और चांद दिया वह पैसा चोरी हुआ है। कहा ऐसा बयान एक गरिमामय पद को शोभा नही देता।
उन्होंने कहा आज भाजपा सरकार कांग्रेस की बनाई चीजो को बेच रही है। देश के युवाओं के साथ, छात्रों के साथ बदसलूकी की जा रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाता हैं। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा व सतीश महाना के विरोध में श्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर विरोध प्रकट कर रहे थे।




