सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती
कानपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पंचायती राज और युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के लिए भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव सर्वोपरि था।
ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि आज सद्भावना दिवस पर हम सभी उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा देश में प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता, कानपुर नगर ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, पदम मिश्रा,ताराचंद रुद्राक्ष,संजीव दरियाबादी ,नरेश त्रिपाठी, हरीश बाजपेई ,आनंद मेहरोत्रा, श्याम देव सिंह, वीरेंद्र चतुर्वेदी ,नीरज वर्मा, मदन गोपाल राखड़ा, शांतनु दीक्षित ,तन्मय श्रीवास्तव, संजय शाह,राजू कश्यप, आरके वर्मा, विजय त्रिवेदी बाबा, निहाल अहमद खान, राजेंद्र वाल्मीकि, भाई रवि मास्टर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




