*बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां हुई पूरी*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। यमुना और केन नदी में जलस्तर बढ़ने से होने वाले बाढ़ संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पैलानी तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को देखते हुए इस बार जीरो कैजुअल्टी का लक्ष्य रखा गया है।पल-पल की स्थिति पर नजर रखने के लिए आपातकालीन कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव कर दिया गया है। जलस्तर की निगरानी के लिए जिले में 47 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।राहत कार्य के लिए नदी किनारे 218 छोटी-बड़ी नावें तैनात की गई हैं। राहतकि कर्मियों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए 602 लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है।आपदा से निपटने के लिए 283 कुशल तैराक और 89 गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों की मदद के लिए पूर्व सैनिकों और आपदा मित्रों की टोलियां भी गठित की गई हैं।बाढ़ क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों और गर्भवती महिलाओं का विशेष चिन्हांकन किया जा रहा है। बाढ़ आने से पहले ही ऐसे लोगों को सुरक्षित स्थानों और अस्पतालों तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई है।प्रशासन का दावा है कि इस बार की तैयारियों से ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।




