*विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। डीएम अमित आसेरी की अध्यक्षता में विकास खण्ड स्तर पर संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार पंचायत भवनों में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक प्रशासनिक समिति द्वारा रैंडम चेकिंग कराकर सचिव, पंचायत सहायक आदि की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा में बड़ोखर खुर्द, कमासिन सहित कुछ विकास खण्डों में खराब प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और कार्य में तेजी लाने को कहा। सभी सामुदायिक शौचालयों का सुचारू संचालन स्वयं सहायता समूहों से कराने और भुगतान लंबित न रखने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में नरैनी, बड़ोखर खुर्द एवं महुआ विकास खण्डों की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी जताई। संबंधित बीडीओ को 10 दिन के अंदर स्पष्ट सुधार दिखाने के निर्देश दिए गए।ग्राम पंचायतों में निर्माण शेष है, उसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए।विद्यालयों में अनधिकृत प्रवेश और बिना अनुमति वीडियो/फोटो बनाने पर रोक। उल्लंघन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिए।सभी विकास खण्डों में पोषण वाटिका तैयार कर सब्जियों का उपयोग आंगनबाड़ी और मिड-डे मील में किया जाए। लापरवाही पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।डीसी एनआरएलएम को अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुसार समूह गठन के निर्देश दिये। जिन बीडीओ ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, उनसे कार्यप्रणाली में सुधार करने को कहा गया।डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्रों तक समय से पहुंचाया जाए। गुणवत्ता और पारदर्शिता से समझौता नहीं होगा। कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सुधार किया जाए।बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




