*नगर निकाय चुनावों को लेकर बड़ी खबर*
आज लग जाएगी 4:00 बजे चुनाव आचार संहिता
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है सूत्रों के अनुसार आज नगर निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है
बताया जा रहा है कि सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह से नगर निकाय चुनाव शुरू हो सकते हैं। वहीं, निकाय चुनावों में आरक्षण से संबंधित रिपोर्ट भी राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंच चुकी है
*संभावना है कि आज शाम नगर निकाय चुनावों का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है*
अब सभी की निगाहें चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं
*आचार संहिता और चुनाव कार्यक्रम को लेकर आज का दिन अहम माना जा रहा है*




