*UPPOLICE Update : साइबर अपराधों की जांच को मिला तकनीकी धार !*
लखनऊ पुलिस द्वारा 18 अगस्त 2026 को सिम स्वैप, CDR एवं IPDR विश्लेषण पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण में साइबर हेल्प डेस्क, साइबर सेल, जोनल साइबर सेल और साइबर थाने के 143 पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल ने सिम स्वैप की कार्यप्रणाली, CDR एवं IPDR के विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की तकनीक समझाई।
तकनीकी दक्षता • वैज्ञानिक विवेचना • सुरक्षित डिजिटल भविष्य
📍 उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो मुख्यालय, लखनऊ




