प्रोफेसर डी.पी. राव को लैपटॉप विथ प्रिंटर के डिजाईन का मिला यू.के. पेटेंट
कानपुर नगर, डी.ए-वी. कॉलेज, कानपुर के रसायन विभाग के प्रोफेसर डी.पी. राव ने लैपटॉप विथ प्रिंटर का डिजाईन तैयार किया है l इन्होने इस डिजाईन का यू.के. पेटेंट भी करा लिया है l
इस तरह के लैपटॉप की खास बात यह होगी कि लैपटॉप के साइज़ में ही लैपटॉप और प्रिंटर दोनों एक साथ होंगे l कोई भी लेज़र प्रिंटर मुख्य रूप से चार्जिंग, लेज़र स्कैनिंग, टोनर ट्रांसफर और फ्यूज़िंग की प्रक्रियाओं पर काम करता है।
लेज़र प्रिंटर में उपयोग होने वाले चार्जिंग इलेक्ट्रोड (कोरोना तार), फोटोरेसप्टर ड्रम, टोनर कोटेड रोलर, लेज़र स्कैनिंग यूनिट तथा मिरर के साइज़ को छोटा कर लैपटॉप में फिट करके लैपटॉप विथ प्रिंटर तैयार किया जायेगा l इस प्रकार के लैपटॉप को कहीं भी साथ ले जाना आसान होगा l अलग से प्रिंटर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी l पेपर प्रिंट करने के लिए अलग से इलेक्ट्रिक की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी l लैपटॉप के कीमत में ही लैपटॉप और प्रिंटर दोनों ख़रीदा जा सकेगा l
बताया गया, इसमें प्रिंट कमांड मिलने पर प्रिंटर का प्रोसेसर डेटा को समझता है। और फोटोसेंसिटिव ड्रम को कोरोना तार द्वारा एकसमान चार्ज किया जाता l उसके बाद लेज़र बीम घूमते हुए दर्पण के ज़रिए ड्रम पर पड़ती है। जहाँ-जहाँ प्रिंट होना होता है, वहाँ पर चार्ज बदल जाता है और ड्रम पर एक अदृश्य विधुत पैटर्न बन जाता है। फ्यूज़र यूनिट में उपस्थित गर्म रोलर टोनर को ताप और दबाव से कागज़ पर चिपका देता है।
हरिओम की रिपोर्ट




