पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा आनन्देश्वर महादेव मन्दिर, परमट का निरीक्षण
कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री आनन्देश्वर महादेव मन्दिर, परमट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था तथा सीसीटीवी/प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की गई। गंगा के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा तथा सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




