*SFI कानपुर ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरं
गा, छात्र अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया*
*कानपुर, 15 अगस्त 2026* – स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, SFI कानपुर जिला समिति द्वारा आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालटोली शाखा के तत्वावधान में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व *SFI उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी की सदस्य एवं कानपुर जिला की सह संयोजक कॉमरेड आराध्य बाजपेयी* ने किया।
इस अवसर पर कॉमरेड आराध्य बाजपेयी ने कहा कि “स्वतंत्रता आंदोलन में छात्रों व युवाओं की ऐतिहासिक भूमिका रही है। आज शिक्षा के व्यवसायीकरण, फीस वृद्धि और परिसरों में छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ SFI निरंतर संघर्ष कर रही है। हम मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित परिसर की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। वास्तविक स्वतंत्रता तभी होगी जब संविधान में निहित समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार हर नागरिक को मिलें।”
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए। साथ ही “न्याय, समानता, भाईचारा” एवं “शिक्षा, रोजगार, सम्मान, संविधान” के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *कॉमरेड सईद नकवी, वरिष्ठ अधिवक्ता, कानपुर बार एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन कानपुर के संरक्षक* उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में *जिला संयोजक कॉमरेड महबूब आलम, ग्वालटोली शाखा प्रभारी कॉमरेड वसी, मोहम्मद जुनैद मंसूरी, मोहम्मद कमर मंसूरी, मोहम्मद दानिश मंसूरी, अब्दुल कादिर, अभिषेक रविर, वैष्णवी सक्सेना, मोहम्मद अल्लाफ, मरियम जमील, अश्वनी मिश्रा, मोहम्मद अदनान* सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
*जारीकर्ता:*
SFI कानपुर जिला समिति
*संपर्क:* SFI कानपुर जिला कार्यालय




