*शुक्लागंज मदरसा नियाज उल उलूम में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।*

पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
उन्नाव। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्लागंज गांधी नगर स्थित मदरसा नियाज उल उलूम में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मदरसे के प्रिंसिपल मोहम्मद उसामा ने पालिका प्रतिनिधि संदीप पाण्डेय ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बच्चों को देश की आजादी के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराने के लिए देश के क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने किस तरह संघर्ष किया। आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मदरसा प्रबंधन ने बच्चों को देश के प्रति प्रेम, एकता, भाईचारे और जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।