कानपुर में टेफ्को तिराहे पर गिरा पेड़, वीआईपी रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट
कानपुर नगर, टेफ्को तिराहे पर एक पेड़ गिर जाने के कारण वीआईपी रोड (VIP Road) पर यातायात प्रभावित हुआ है। सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है।
डायवर्जन के नए रूट के अनुसार ग्रीनपार्क चौराहे से वीआईपी रोड की ओर: इस ओर जाने वाले सभी वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को मर्चेंट चैंबर तिराहे से बाएं मोड़कर लाल इमली चौराहा और चुन्नीगंज के रास्ते आगे भेजा जा रहा है। कंपनी बाग चौराहे से ग्रीनपार्क की ओर: कंपनी बाग चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन रेवथ्री चौराहे से आगे नहीं जा पाएंगे। इन्हें रेवथ्री चौराहे से दाहिने मोड़कर मकराबर्टगंज और चुन्नीगंज होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। किसी भी प्रकार की असुविधा या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं: ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340,ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413 साथ ही पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें, ताकि समय पर किसी अनमोल जीवन की रक्षा की जा सके।
हरिओम की रिपोर्ट




