‘सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर नगर, दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में प्राचार्या प्रो. वंदना निगम के मार्गदर्शन में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं गर्व के साथ ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में भाग लिया तथा वेबसाइट पर अपलोड किया।
छात्राओं ने राष्ट्रध्वज के साथ आकर्षक एवं प्रेरणादायक सेल्फी लेकर स्वतंत्रता के प्रति अपने सम्मान, देश के प्रति समर्पण तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर परिसर देशभक्ति के नारों एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से ओत-प्रोत रहा।डॉ अंजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसके सही उपयोग तथा भारतीय ध्वज संहिता के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।
इस आयोजन में महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं रेंजर्स इकाइयों की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन में महाविद्यालय की सेल्फ फाइनेंस निर्देशिका प्रो अर्चना वर्मा, समिति सदस्यों तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment




