पूर्ण आस्था के साथ महिलाओं ने निकली 10 किलोमीटर तक कलश यात्रा
कानपुर नगर, कानपुर के सरसौल क्षेत्र के नफजगढ गंगा घाट से महिलाओं और युवतियों द्वारा बुधवार को एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो 10 किलोमीटर पैदल चलकर जो हाथीगांव श्री नंदीश्वर घाम पहुंची।
सर्व प्रथम बडी संख्या में महिलाये और युवतियां नफजगढ गंगा घाट पहुंची और वहां गंगा स्नान कर, गंगाजल कलश में भरकर 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। हांथीगंाव श्री नंदीश्वर घाम मंदिर पहुंची कर सभी ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा समाज, क्षेत्र और विश्वकल्याण की कामना की। इस अवसर पर सारिका सिंह ने बताया कि बाबा शिव का सावन पवित्र मास है और ऐसे में गंगा जल से जलाभिषेक का अति महत्व है। हम सभी महिलाओं ने बाबा शिव का जलाभिषेक,पूजन-अर्चन कर जीवन के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
हरिओम की रिपोर्ट




