विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को तिरंगा वितरित किया गया
कानपुर नगर, शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज कानपुर में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को तिरंगा वितरित किया गया। कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर दिवाकर मिश्र एवं अतुल दीक्षित ने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों का आवाहन किया कि वह अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाएं।तिरंगा वितरण अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।
हरिओम की रिपोर्ट




