शभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन
कानपुर नगर, दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में प्राचार्या प्रो. वंदना निगम के मार्ग दर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी प्रस्तुतियों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, समर्पण और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री हरीश कुमार झा, विभागाध्यक्ष, संगीत विभाग, एस.एन. सेन कॉलेज ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। संचालन प्रो. रुचिमिता पांडेय एवं डॉ. अलका सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं रेंजर्स इकाइयों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।




