हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन।।
कानपुर नगर, हर घर तिरंगा अभियान- 2026″ के अंतर्गत सेनानायक बी0 बी0 चौरसिया की उपस्थिति में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थिति समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों एवं बच्चों द्वारा *राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्* का सामूहिक गायन किया गया।
तिरंगा रैली का शुभारंभ सेनानायक द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल से किया गया। रैली का उद्देश्य *हर घर तिरंगा अभियान* को आम जनमानस तक पहुंचाना तथा नागरिकों को अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता हेतु प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर उपसेनानायक तनु उपाध्याय सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ( शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर,सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी,वाहिनी बैंड तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




