भारत सरकार की ऑटो पीएलआई योजना के तहत एका ने लॉच करी फुल रेंज
कानपुर नगर, भारत की ऑटो पीएलअपई योजना के तहत ओईएम कंपनी, एका मोबिलिटी ने स्टेलर मोबिलिटी के साथ साझेदारी करते हुए कानपुर में अपनी पहली ऑल-रेंज डीलरशिप का उद्धाटन किया, जो एका के बिक्री, वितरण और सेवा नेटवर्क के विस्तार व वाणिज्यिक परिवहन को अपनाने व तेजी लाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कानपुर के भौंती, चकरपुर में एका की संपूर्ण बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज की शुरूआज हुई, जिमसें इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स, छोटे वाणिज्यिक वाहन, इलेक्ट्रिक बसे तथा हैवी डयूटी इलेक्ट्रिक ट्रक षामिल है। इस अवसर पर संस्थापक एव चेयरमैन डा0 सुधीर मेहता ने एका बोबिलिटी के ग्रुप प्रसिडेंट अरिंहत मेहता, बिजनेस हेड रोहित श्रीवास्तव व स्टेलर मोबिलिटी से जसप्रीत सिंह व आशीष जाखोडिया उपस्थित रहे। डा0सुधीर मेहता ने कहा कि स्टेलर मोबिलिटी के साथ मिलकर कानपुर में अपनी पहली डीलरशिप खोलकर हम उत्तर प्रदेश में अपने व्यापारिक ग्राहकों के लिए मजबूत और सुलभ रिटेल ईकोसिस्टम बना रहे है। जैसे जैसे वाहनो की मांग बढ रही है वैसे ही वाहनो की देखाभाल बहुत जरूरी है और वर्ष 2027 तक बीस से ज्यादा राज्यों में दो सौ से अधिक डीलरशिप खोलना है ताकि देशभर के बडे ट्रांसपोर्ट केंद्रो में बढती मांग को पूरा किया जा सके। सीईओ अश्मित सिंह ने कहा एका भारत में एक एसो ओइएम है जो इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पेश करता है, यह सभी वाहन भारत सरकार की आत्मनिर्भर सोच का समर्थन करते हुए भारत में ही डिजाइन, इंजीनियर और निर्मित किए गए है। कहा हमारा ध्यान सहज बिक्री और श्विसनीय आफ्टर सेल्स सहायता प्रदान करना है, ताकि ईवी को अपनाना आसान और कुशल हो।




