*3 बजे हर सवाल का जवाब दे दूंगा, सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं: अमित शाह..*
संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बयान की मांग को लेकर लगातार मचे हंगामे के बाद अब अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोला है। अमित शाह ने कहा है कि सरकार हमेशा से ही कह रही है कि सरकार नीट परीक्षा सहित अन्य सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। गृह मंत्री ने यह भी कहा है कि वे सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह विपक्ष ही है जो चर्चा नहीं होने दे रही।गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर विपक्ष आज चर्चा शुरू कर दें तो मैं कल 3 बजे तक हर सवाल का जवाब दे दूंगा। उन्होंने संसद परिसर में कहा, “मैं चैनलों के माध्यम से विपक्ष से कहना चाहता हूं कि आप एक पत्र लिखकर दोपहर 2 बजे तक स्पीकर को दे दीजिए। हम 3 बजे से चर्चा चालू कर देंगे और मैं कल दोपहर 3 बजे मैं हर सवाल का जवाब दे दूंगा।”




