विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए गए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं।
इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए। बाद में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार से जवाब मांग रहे थे। विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह संसद में बयान नहीं देते, सदन में हंगामा जारी रहेगा। कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 10, 11 और 12 अगस्त को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए गए।
Leave a comment
Leave a comment




