लखनऊ में 22 साल के युवक के पेट में रॉड घोंपकर हत्या करलखनऊ में 22 साल के युवक के पेट में रॉड घोंपकर हत्या कर दी गई। उसके दोस्त ने अपनी मां की पायल बेची थी। जब यह बात उसे पता चली तो उसने दोस्त से कहा कि मैं तुम्हारे घर में बता दूंगा। इस पर दोस्त ने कहा कि जब जिंदा रहेगा, तब तो घर में बताएगा।
इसके बाद दोस्त ने अपने पिता के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। युवक का शव रविवार सुबह उसके घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के मामा कॉलोनी फैजुल्लागंज की है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुभम के भाई शिवम की शिकायत पर सुमित और उसके पिता मथुरा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।कुछ दिन पहले सुमित ने एक पायल बेची थी। वह पायल शुभम ने ही बिकवाई थी। लेकिन, शुभम को कुछ दिन बाद पता चला कि सुमित ने अपनी मां की पायल बेची है। इस पर उसने सुमित से कहा कि तुम्हारी मां से बता दूंगा। तुमने मेरे जरिए उनकी पायल क्यों बिकवाई? इस बात से सुमित उससे गुस्सा हो गया। एक दिन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
इसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन, सुमित ने शुभम से बदला लेने का मन बना लिया। वह शनिवार शाम शुभम को घूमने के बहाने घर से बुला ले गया। रात करीब 10 बजे सुमित ने पिता मथुरा के साथ मिलकर शुभम की हत्या कर दी।
शेज़ीला की रिपोर्ट दी गई। उसके दोस्त ने अपनी मां की पायल बेची थी। जब यह बात उसे पता चली तो उसने दोस्त से कहा कि मैं तुम्हारे घर में बता दूंगा। इस पर दोस्त ने कहा कि जब जिंदा रहेगा, तब तो घर में बताएगा।
इसके बाद दोस्त ने अपने पिता के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। युवक का शव रविवार सुबह उसके घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के मामा कॉलोनी फैजुल्लागंज की है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुभम के भाई शिवम की शिकायत पर सुमित और उसके पिता मथुरा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।कुछ दिन पहले सुमित ने एक पायल बेची थी। वह पायल शुभम ने ही बिकवाई थी। लेकिन, शुभम को कुछ दिन बाद पता चला कि सुमित ने अपनी मां की पायल बेची है। इस पर उसने सुमित से कहा कि तुम्हारी मां से बता दूंगा। तुमने मेरे जरिए उनकी पायल क्यों बिकवाई? इस बात से सुमित उससे गुस्सा हो गया। एक दिन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
इसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन, सुमित ने शुभम से बदला लेने का मन बना लिया। वह शनिवार शाम शुभम को घूमने के बहाने घर से बुला ले गया। रात करीब 10 बजे सुमित ने पिता मथुरा के साथ मिलकर शुभम की हत्या कर दी।
शेज़ीला की रिपोर्ट