*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*=============================*
*1* दिल्ली-IIT में मोदी बोले- सिर्फ सवाल मत पूछिए,समाधान भी खोजें, अगले 35 साल आप जो करेंगे, वह विकसित भारत का आधार होगा
*2* प्रधानमंत्री ने छात्रों के मन में चल रहे भविष्य के सपनों को समझा। उन्होंने कहा कि हर छात्र अपने भविष्य की एक तस्वीर मन में रखता है। यह पल उत्साह, उमंग, सपनों और भावनाओं से भरा है। छात्र केवल उपाधि नहीं ले रहे, बल्कि देश के लिए कुछ करने के सपने लेकर जा रहे हैं
*3* ‘हमें आप पर भरोसा, देश को आपकी जरूरत’, CJP प्रोटेस्ट के बाद IIT दिल्ली में GenZ से पीएम मोदी
*4* आखिरी सप्ताह में आर-पार की लड़ाई, FCRA और परिसीमन पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
*5* दीपके बोले- पीएम स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को संबोधित करें, सरकार बताए शिक्षा-बेरोजगारी पर क्या कदम उठाए; लोगों से पिटीशन साइन करने को कहा
*6* महिला आरक्षण कानून को लेकर राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की चुनौती का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पहले ही विधेयक का समर्थन कर चुकी है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि 2023 में पारित कानून अब तक लागू क्यों नहीं हुआ और इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस की मांग है कि महिलाओं को 33% आरक्षण बिना किसी शर्त के लागू किया जाए।
*7* SC पहुंचा झारखंड छात्रों का आंदोलन, PIL दाखिल, हेमंत सरकार से स्टूडेंट्स की बातचीत बेनतीजा; सुझाव के लिए ई-मेल, फीडबैक नंबर जारी
*8* JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
*9* शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए सांसदों से प्रधानमंत्री की मुलाकात को लेकर सवाल उठाए। ठाकरे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के पास प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मिलने का समय नहीं है, लेकिन ‘गद्दारों’ से मुलाकात के लिए वक्त है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजग के घटक दलों के सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक की थी।
*10* मथुरा में फिर नहीं बनी बात, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर 18 अगस्त को होगी सुलह की आखिरी कोशिश
*11* हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पलटी,7 की मौत, 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी, अंदर फंसे एक दूसरे पर गिरे लोग
*12* दिल्ली-NCR में बारिश, पार्किंग की दीवार गिरी, 8 गाड़ियां दबीं, गाड़ियां फंसीं, जाम लगा; बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी
*13* सोने की कीमत 5-दिन में ₹7,064 बढ़कर ₹1.49 लाख, चांदी ₹14,094 महंगी हुई, एक किलो की कीमत ₹2.31 लाख पहुंची
*=============================*




