लगातार बारिश के चलते लखनऊ के मोहनलालगंज में झोपड़ी गिरने से एक युवती की मौत हो गई। रात में 1 बजे यह हादसा हुआ। उस समय परिवार सो रहा था। गुरुवार को लगातार बारिश का चौथा दिन है। बीते 3 दिन में 64.4 मिमी बारिश हो चुकी है।
गुरुवार सुबह से ही रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। दोपहर में गोमतीनगर सहित नए शहर में रिमझिम बारिश हो रही है। वहीं, हजरतगंज, उदयगंज से लेकर पुराने शहर में तेज बारिश हो रही है।। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर इसी तरह बारिश होती रहेगी।

शहर में बुधवार को 7.5 मिलीमीटर बारिश हुई। यह सामान्य की तुलना में 14 फीसदी अधिक थी क्योंकि इस दिन सामान्य बारिश का कोटा 6.6 मिमी था। बीते 3 दिन में करीब 51 मिमी बारिश हुई है। इस बीच तापमान सामान्य से कम दर्ज हो रहा है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 9 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस सीजन लखनऊ में कुल 235.2 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी यह सामान्य बारिश से 33.28 फीसदी कम है क्योंकि मौसम विभाग ने सामान्य बारिश का औसत 352.5 मिमी माना है।
शेज़ीला की रिपोर्ट