By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का जन जागरूकता अभियान ।*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > नगर > *रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का जन जागरूकता अभियान ।*
नगरराज्य

*रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का जन जागरूकता अभियान ।*

timesandspace
Last updated: 2026/08/05 at 11:00 AM
timesandspace
Share
12 Min Read
SHARE

*रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का जन जागरूकता अभियान ।*

https://timesandspace.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0013.mp4

*ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन ECREU क़े द्वारा दिनांक:-09 अगस्त 2026 ‘ को समस्तीपुर में होनेवालें लेबर कोड , निजीकरण , NPS/UPS, बोनस सीलिंग के विरोध मे विशाल जन — कन्वेंशन मे भारी संख्या मे पहुंचें।*

*नई श्रम नीति, निजीकरण, NPS/UPS कर्मचारी हित मे नहीं ।———————- रत्नेश वर्मा*

*आज दिनांक-05/08/2025 दिन बुधवार को स्थानीय रक्सौल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारियों के बीच नई श्रम नीति, निजीकरण, NPS/UPS, बोनस सीलिंग के विरोध स्वरुप दिनांक 09 फ़रवरी 2026 को समस्तीपुर मे होनेवाले ऐतिहासिक जन कन्वेंशन मे शामिल होने की अपील करते हुए, जन जागरूकता अभियान चलाया गया । उपस्थित रेलवे कर्मचारियों से 09/08/2026 रविवार को समस्तीपुर पहुंचने की अपील की गयी। जन जागरूकता के दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए खूब नारेवाजी की गयी। पूर्व मध्य रेल जोन का एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन ( निबंधन संख्या -4065 ) क़े द्वारा नए लेबर कोड की वापसी, निजीकरण खत्म करने, पुरानी – पेंशन की बहाली, बोनस का सीलिंग खत्म करके सातवे वेतन आयोग के आधार पर देने तथा कुछ अन्य मुद्दों क़े साथ दिनांक:- 09/08/2026 को समस्तीपुर में विशाल जन कन्वेंशन किया जा रहा हैं । यूनियन के केंद्रीय (जोनल) संयुक्त महासचिव सह इंडियन रेलवे इम्प्लांइज फेडरेशन के राष्ट्रीय स• महासचिव श्री रत्नेश वर्मा ने बताया कि इस बार समस्तीपुर सहित सभी मंडल , उत्पादन इकाईयों, शाखा में होनेवाला जन कन्वेंशन अनोखा और ऐतिहासिक होगा। पुरानी पेंशन योजना, निजीकरण / निगमीकरण, नई श्रम नीति का विरोध आदि रेलवे कर्मचारी हितों के सभी मुद्दों के समर्थन में विशाल जन कन्वेंशन के द्वारा उचित मुकाम हासिल किया जायेगा। कर्मियों का पेंशन, वेतन बढ़ोत्तरी,भत्ता, बोनस, ड्यूटी रोस्टर आदि मांगने कि चीज नहीं है। यह आम रेल कर्मियों का एक अधिकार है जिसे सरकार को स्वम लागु करना चाहिए। श्री वर्मा ने कहा कि ECREU द्वारा लेबर कोड की वापसी , पुरानी पेंशन बहाली , निजीकरण / निगमीकरण बंद करने हेतु निर्णायक आंदोलन का आह्वान किया गया है, जिसके समर्थन में ECREU के बैनर तले पुरे रेल जोन से हजारों की संख्या में रेलकर्मी इसमें हिस्सा लेंगे। श्री वर्मा ने कहा की रेलवे कर्मचारियों पर जबरदस्ती निजीकरण / निगमीकरण थोपा जा रहा है। 55/30 क़े सर्विस रिव्यू की पॉलिसी बनाई गयी है।सरकार क़े द्वारा पहले NPS और अब UPS ला दिया गया है। O. P. S. कि चर्चा तक नहीं हो रही है। पुरे देश में सभी कर्मियों के लिए एक ही पेंशन ब्यवस्था OPS होनी चाहिए। नई श्रम नीति मे कार्य के घंटे मे बढ़ोत्तरी तथा वेतन / भत्तों मे कटौती करने कि निति बनी हैं। आज देश क़े मजदूरों कि स्थिति बहुत हीं दयनीय है। कई निजी ठेका मजदूरों क़ो न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल पा रहा है। 29 श्रम संहिताओं क़ो हटाकर केवल 04 ( चार ) लेबर कोड बील लाकर केंद्र सरकार मजदूरों क़े हितों पर कुठाराघात कऱ रही हैं। सभा मे कर्मचारियों ने रेलवे मे सभी गेट पर ओवरब्रिज़ / अंदर पास बनाने, प्लेटफार्म पर शौचालय, पिने का पानी आदि सुविधा बढ़ाने एवं कई अन्य मांग रखी । सिग्नल विभाग पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सिग्नल स्टाफ को लावारिस कि भांति छोड़कर केवल बन्धुआ मजदूरी करवा रही हैं। न तों ड्यूटी रोस्टर हैं, न हीं मेंटेनर रूम, शौचालय, बाथरूम कुछ नहीं हैं। सिग्नल विभाग रेलवे मे सेफ्टी और स्पीड देने वाला विभाग हैं, इसकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रक्सौल मे रेलवे अस्पताल बनाने कि मांग रखी।सरकार लेबर कोड के जरिये यूनियन के अधिकारों को सीमित कर रही हैं। रेलवे मे कर्मचारियों कि भारी कमी हैं। रेलकर्मी पर अत्यधिक कार्य का बोझ हैं, जिसक़े चलते हीं कर्मिगण लगातार रन -ओवर भी हो रहे हैं। रेल – लाइन पर कार्य करनेवाले सभी रेलकर्मी को “जीवन रक्षक यन्त्र” दिया जाना चाहिए तथा एक करोड़ क़े जीवन बीमा का प्रावधान हो। पॉइंट्स मैन,गेटमैंन 12 घंटे, सिग्नल आर्टिज़न स्टॉफ 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी रोस्टर हीं नहीं हैं। जहां नई रेलवे लाइन बनी है , गेज परिवर्तन, विद्युतिकरण हुआ है वहां नए संशोधित BOS क़े अनुसार रेलकर्मियों कि भर्ती होनी चाहिए। सभा को सम्बोधित करनेवालों मे श्री रत्नेश वर्मा, श्री अंगद कुमार , सोनू कुमार , महेंद्र कुमार , मुकेश कुमार, दिनेश कुमार , प्रमोद कुमार, अभिणित आनंद, कृष्णा मण्डल, जीतेन्द्र कुमार,अजय कुमार यादव, नितेश कुमार,गोपाल कुमार,बरुन कुमार, सीटू कुमार आदि प्रमुख थे।*

*ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) / इंडियन रेलवे इम्प्लांइज फेडरेशन के द्वारा रेलकर्मियों से जुड़े निम्न अहम मुद्दे पर 09 अगस्त 2026 को समस्तीपुर सहित सभी मंडल, शाखा आदि में विशाल जन कन्वेंशन किया जाना है।*

*मुद्दे – ———=======-*

1) पूंजीवाद परस्त चारों लेबर कानून को निरस्त किया जाय ।
2) NPS/UPS को समाप्त कर OPS लागू किया जाए ।
3) रेलवे में प्रतिवर्ष 2% इंप्लाई के पोस्ट को सरेंडर करने के आदेश पर अविलंब रोक लगाया जाय ।
4) रेलवे में सभी रिक्तियों को रिक्रूटमेंट / प्रमोशन के द्वारा अविलंब भरा जाय ।
5) रेलवे में कई विभागों के कार्यों को आउटसोर्स द्वारा कराना बंद किया जाय इसकी जगह नई रिक्रूटमेंट कर बहाली किया जाय ।
6) समान काम समान वेतन के तहत रेलवे में कार्यरत ठेका मजदूरों को समान वेतन दिया जाय ।
7) 8वाँ वेतन आयोग में पति-पत्नी, 2 बच्चे एवं बूढ़े मां-बाप (कुल 6 व्यक्ति) को आधार मानकर वेतन का निर्धारण किया जाय । वेतन निर्धारण फिटमेंट फेक्टर 3.5 गुना रखा जाए।
8) 2025–2026 के P.L.B. बोनस का भुगतान सातवें वेतन आयोग के वेतन को आधार मानकर किया जाए।
9)14/2 काला कानून को तत्काल समाप्त किया जाय ।
10) 55/30 के सर्विस रिव्यू पर रोक लगाया जाए ।
11) पॉइंट्समैन, गेटमेंन, सिग्नल टेलिकॉम , TRD सहित सभी विभागों में आठ घंटा ड्यूटी रोस्टर लागु किया जाए।
12) सिग्नल एवं टेलीकौम विभाग में अनुमोदित आठ घंटा लगातार का ड्यूटी रोस्टर एवं नाईट फेलियर गैंग का प्रावधान हो।
13) सभी स्टेशनो पर आवश्यकनुसार टी•टी •ई• ट्रांजिट रूम, सिग्नल मेंटेनर रूम, टेलिकॉम मेंटेनर रूम, रनिंग स्टॉफ रेस्ट रूम आदि बनवाया जाए।
14) सभी एल • सी • गेट पर C.C.T.V. लगाया जाए।
15) टी •ए •, NDA, O.T., C. T. A., शिक्षण शुल्क भत्ता, वर्दी भत्ता आदि भत्तो क़ो समय से वेतन में लगाया जाए।
16) रेलवे बोर्ड क़े निर्देश क़े अनुसार सभी ओपेन लाइन कर्मचारियों क़ो सेफ्टी शु, विंटर जैकेट, रेनकोट, बॉटर बोतल समय से मुहैया कराया जाए।
17) सेफ्टी कैटेगरी क़े स्टाफ क़े लिए सेक्शन में त्रेमासिक फेमिली सेमिनार का आयोजन किया जाए।
18) रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ट्रेक क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी विभाग क़े कर्मचारीयों क़ो अविलम्ब जीवन रक्षक यन्त्र दिया जाए।
19) सभी कर्मचारियों क़े लिए रेलवे आवास, गैंग हट, टूल कक्ष सह विश्राम कक्ष बनवाया जाए।
20) रेलवे इम्पैनल्ड अस्पतालो में UMID कार्ड क़े आधार पर ईलाज हो।
21) ट्रांसफर पॉलिसी में सुधार करके पारदर्शी बनाया जाए। प्रायोरिटी लिस्ट / नेमनोटिंग क़े अनुसार ट्रांसफर हो। तथा अफसरशाही बंद हो।
22) सभी विभाग क़े आर्टिज़न स्टाफ क़ो रिस्क एंड हार्डशिप भत्ता दिया जाए। वर्तमान रिस्क एंड हार्डशिप भत्ता में नियमों के तहत बढ़ोतरी किया जाए।
23) सभी दर्दनाक रन -ओवर हादसों की न्यायिक / C. I. D./ सी•बी•आई• जाँच कराई जाए तथा रेल कर्मचारियों क़ो एक करोड़ का बीमा किया जाए।
24) L. D. C. E. एवं G. D. C. E. परीक्षा प्रत्येक वर्ष लिया जाए।
25) रनिंग कर्मचारियों के BOS को संशोधित करके ड्यूटी ऑवर को कम किया जाए।
26) रनिंग कर्मचारियों के लिए लागु RAC-1980 फार्मूला को हुबहू लागु करके मायलेज भत्ता दिया जाए।रनिंग भत्ता आयकर से मुक्त हो।
27) बेवजह किए जा रहे ट्रांसफर, चार्जेशीट, सस्पेंशन, रिमूभल, छुट्टी / प्रमोशन / एरियर-भत्ता /वेतन आदि रोकने कि उच्चस्तरिए जाँच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाई कि जाए।
28) ट्रेक – निरीक्षण कार्य में की-मैन के साथ एक सहयोगी निगरानीकर्ता उपलब्ध कराया जाए।
29) बड़े अस्पतालो के निकट / बड़े शहरों में रेलवे का हॉलिडे होम स्थापित किया जाए।
30) TTE/TTI/CTTI कैटेगरी को रनिंग भत्ता प्रदान किया जाए।
31) 01-01-2020 से 31-06-2021 तक 18 माह के D.A. एरियर का भुगतान किया जाए।
32) लार्जेश स्कीम को पुनः लागु किया जाए।
33) पेट्रोल मैन का बीट स्थाई रूप से सिंगल लाइन में 02 किलोमीटर और डबल लाइन में 01 किलोमीटर किया जाए।
34) सभी विभाग के कर्मचारियों को MACP का लाभ प्रत्येक पांच (05) वर्ष पर दिया जाए।
35) महिला रेल कर्मचारियों को प्रत्येक माह नेचुरल-लिव, तथा कार्यस्थल पर अलग शौचालय वाशरूम आदि सुविधा दिया जाए।
36) रेल कर्मचारियों के सभी स्थानीय समस्या, रेलवे आवास, अस्पताल, विजली, पानी आदि कि जाँच करके इसे अभिलंब दूर किया जाए !
37)प्रत्येक वर्ष के शुरुआत में सभी विभागों के कैटेगरी वाइज प्रमोशन परीक्षा का कैलेंडर , ट्रांसफर प्रायोरिटी लिस्ट , प्रशिक्षण का कैलेंडर जारी किया जाए।
38)सभी जंक्शन स्टेशनों पर, बड़े स्टेशनों पर हर छह माह में उमीद कार्ड , HRMS – पास , I. CARD, सर्विस बुक सुधार , पेंशन , अनुकम्पा अदालत आदि का शिविर लगाया जाए।
39) रक्सौल तथा सीतामढ़ी में. रेलवे का चिकित्सा केंद्र बनवाया जाए।
40) जंक्शन स्टेशनो पर कर्मचारी विश्रामालय Staff Rest Room बनवाया जाए।

सूचनार्थ एवं सहयोग अपेक्षित ।
धन्यवाद।

रत्नेश वर्मा
केंद्रीय ( जोनल ) संयुक्त महासचिव / ECREU, हाजीपुर जोन —सह–राष्ट्रीय स• महासचिव इंडियन रेलवे इम्प्लांइज फेडरेशन (I.R.E.F.) नई दिल्ली
05/08/2026

You Might Also Like

दिव्यांग अभ्यर्थी ने कुलसचिव को भेजा ज्ञापन, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप; कार्यरत शिक्षकों को सेवा विस्तार देने की अपील*

वाहन टैगिंग व गेट पास की समय सीमा के विरोध में 200 से अधिक व्यापारियों ने ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

*सीएसए में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान का आयोजन*

AICC के निर्देश पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने छात्रों के बीच पहुँचाया राहुल गांधी का संदेश/छात्रों की गूंज जनसभा में प्रयागराज पहुंचने का आमंत्रण पत्र बाँटा*

त्रिपुण्ड की तीन रेखाओं में ब्रह्मा-विष्णु-महेश का दिव्य

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.08.2026
Daily E-paper
03.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
राज्य

दिव्यांग अभ्यर्थी ने कुलसचिव को भेजा ज्ञापन, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप; कार्यरत शिक्षकों को सेवा विस्तार देने की अपील*

August 4, 2026
राज्य

वाहन टैगिंग व गेट पास की समय सीमा के विरोध में 200 से अधिक व्यापारियों ने ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

August 4, 2026
राज्य

*सीएसए में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान का आयोजन*

August 4, 2026
राज्य

AICC के निर्देश पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने छात्रों के बीच पहुँचाया राहुल गांधी का संदेश/छात्रों की गूंज जनसभा में प्रयागराज पहुंचने का आमंत्रण पत्र बाँटा*

August 4, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का जन जागरूकता अभियान ।*
  • 💁🏻‍♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* *05- अगस्त – बुधवार*
  • *!!सुबह..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?