पूर्व मुख्यमंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी रहे दीनानाथ मिश्र का निधन
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात । राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के भाल (ख़लासपुर) के रहने बाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता के जन सम्पर्क अधिकारी रहे दीनानाथ मिश्र का 88 वर्ष की आयु मे निधन हो गया,उनके इस निधन से क्षेत्र वासियों मे शोक की लहर छा गई । उनका अंतिम संस्कार बुधवार को खोजारामपुर घाट मे किया जायेगा।भाल गांव निवासी लक्ष्मीकांत मिश्रा व मकरंद मिश्रा ने बताया कि उनके पिता दीनानाथ मिश्र सन् 2000 मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे रामप्रकाश गुप्ता के जन सम्पर्क अधिकारी रहे थे साथ ही उनके पिता आरएसएस के कार्यकर्ता भी थे।वह लम्बे समय से पुखरायां मे आवास बनाकर रह रहे थे।मंगलवार को उनका 88 वर्ष की आयु मे बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भाल लाया गया है ।उनका अंतिम संस्कार वुधवार को खोजारामपुर घाट मे विधि विधान के साथ किया जायेगा।इधर उनके निधन होने की खबर फैलते ही क्षेत्र वासियों मे शोक की लहर दौड़ गई।वहीं राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने गहरा शोक वयक्त करते हुए कहा कि ये दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यधिक व्यथित एवं पीड़ा से भर गया है।आज निश्चित ही क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों ने अपना बहुमूल्य रत्न खो दिया है।हम सभी देशभक्तों के लिए ये अपूरणीय क्षति है।भाल गांव के प्रधान व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बब्बन दीक्षित ने कहा कि दिवंगत दीनानाथ जी ने अपने कार्यकाल मे बहुत ही सराहनीय कार्य किये,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा ने भी अपने अनन्य देशभक्त पितामह को खो दिया है।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके स्नेह से वंचित हुए हम सभी को इस आकस्मिक एवं असहनीय कष्ट सहने और आघात से उबरने की क्षमता प्रदान करें।इस मौके पर देवेंद्र कटियार,प्रभुशंकर सोनी,शिव स्वरुप कटियार समेत कई लोगो ने शोक संबेदना व्यक्त की है।




