उन्नाव: जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिस की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। एसएसपी ने मुख्यमंत्री को जनपद में चल रहे पुलिस अभियानों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जनता की सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुलाकात को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है,




