लखनऊ न्यूज़
लखनऊ में बीएड की छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी आशियाना थाने के SSI धर्मवीर शाही को सस्पेंड कर दिया गया है। युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसे थाने बुलाकर कहा-
“तुम्हारा रेप केस पुराना हो गयाहै। अगर एक बार मुझसे संबंध बना लो तो मेडिकल सही आएगा।”
पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने थाने में अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद केस मजबूत कराने और शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।
मामला आशियाना थाने का है। दरअसल, पीड़िता ने बस्ती निवासी अभिषेक सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले की विवेचना SSI धर्मवीर शाही कर रहे थे।
दरोगा और युवती सार्वजनिक तौर पर साथ-साथ घूमते थे। कई फोटो भी दोनों के एक साथ के हैं। ये उन्हीं में से एक है।
शेज़ीला के रिपोर्ट




