*ब्रेकिंग न्यूज*
उन्नाव नगर पालिका में मांगों को लेकर सभासद धरने पर बैठे।
नगर विकास, पेयजल, सफाई समेत नौ प्रमुख मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ‘भानु’ और ईओ राम आसरे कमल मौके पर पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने सभासदों के साथ वार्ता कर मांगों पर चर्चा की।
कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान, बाकी पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन।
बिना पानी की आपूर्ति वाले मकानों से वाटर टैक्स वसूली का उठाया मुद्दा।
आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 2026 शासनादेश के अनुसार वेतन देने की मांग।
सभी वार्डों में समान विकास कार्य और पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया की उठी मांग।
भ्रष्टाचार जांच रिपोर्ट पर प्रभावी कार्रवाई की मांग भी सभासदों ने दोहराई।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभासदों ने शांतिपूर्वक धरना समाप्त किया।




