*श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक एवं दर्शन व्यवस्था के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा श्री नंदेश्वरबाबा मंदिर धाम का निरीक्षण*
दिनांक 03.08.2026 को श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक एवं दर्शन के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री नंदेश्वरबाबा मंदिर धाम सरसौल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
• श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध जलाभिषेक एवं दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की गई।
• मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग का निरीक्षण कर कतारबद्ध एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
• यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुगम आवाजाही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
• सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की कार्यशीलता का निरीक्षण कर उन्हें पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।




