प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण” अभियान: 650 अपसाइकिल्ड झोलों का वितरण
— सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता
कानपुर नगर, (फिक्की फ्लो कानपुर चैप्टर ने, चेयरपर्सन अंकिता गर्ग के नेतृत्व में, कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन के सहयोग से “प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण” के अंतर्गत फूलबाग क्षेत्र की सब्जी एवं फल मंडी में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित झोला वितरण अभियान आयोजित किया। इस अभियान के दौरान 650 अपसाइकिल्ड कपड़ों से बने पर्यावरण-अनुकूल झोलों का वितरण किया गया।
अभियान के दौरान सब्जी एवं फल विक्रेताओं के साथ-साथ ग्राहकों को भी कपड़े के झोले वितरित किए गए। सभी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर पुनः उपयोग योग्य कपड़े के झोलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अंकिता गर्ग, शिखा वैद, डॉ. संजीवनी शर्मा (कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन), अनूप द्विवेदी एवं सचिन सहित अनेक सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने नागरिकों से अपील की कि वे खरीदारी के समय हमेशा कपड़े का झोला साथ रखें और सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त कानपुर के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण” अभियान: 650 अपसाइकिल्ड झोलों का वितरण
Leave a comment
Leave a comment




