*शुक्लागंज में बाबा साहब की प्रतिमा पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा। वर्षों के संघर्ष की अधूरी कहानी, हम सब मिलकर बनाएंगे नई निशानी,*
जनपद उन्नाव के शुक्लागंज में विस्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर अब जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा की पुनर्स्थापना के लिए संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान “वर्षों के संघर्ष की अधूरी कहानी, हम सब मिलकर बनाएंगे नई निशानी” के संदेश के साथ प्रतिमा पुनर्स्थापना के संकल्प को दोहराया गया। अभियान का मुख्य नारा “जब तक मूर्ति स्थापित नहीं, तब तक विराम नहीं” रखा गया है।
बता दे की सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर लोगों को जागरूक करने और व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए घर-घर और गांव-गांव जाकर लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतिमा की पुनर्स्थापना का विषय नहीं, बल्कि बाबा साहब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़ा जनआंदोलन है। विधायक पंकज गुप्ता ने सभी वर्गों के लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और प्रतिमा की पुनर्स्थापना के संकल्प को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जब तक बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं हो जाती, तब तक यह संघर्ष और अभियान निरंतर जारी रहेगा।”
बाइट – पंकज गुप्ता सदर विधायक उन्नाव।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




