*लखनऊ न्यूज़*
लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से पुलिस उसे लगातार थाने बुलाकर मारपीट कर रही थी, जबरन जुर्म कबूल कराने का दबाव बना रही थी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी।
पीड़ित हर्ष तिवारी पुत्र कनिष्क तिवारी का आरोप है कि इंदिरा नगर थाने की पुलिस तीन दिनों से उसको पूछताछ के लिए बुला रही है। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, शरीर पर सिगरेट से दागा गया और पैर में गोली मारने तक की धमकी दी गई। हर्ष का आरोप है कि पुलिस उसे झूठे मामले में फंसाकर जबरन जुर्म कबूल करवाना चाहती हैयुवक बोला- धमकी मिल रही, पुलिस बोली- उस पर कई मुकदमे
आत्मदाह के प्रयास से पहले हर्ष ने कहा कि यदि उसकी मौत होती है तो कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह, अजय नारायण सिंह समेत तीन लोग इसके जिम्मेदार होंगे। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसे और उसके परिवार को लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।
इंदिरानगर इंस्पेक्टर का कहना है कि लूट के मामले में आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं। लूट की एक घटना में हर्ष संदिग्ध है। जांच में सामने आया कि 3 साल से एक महिला से हर्ष की जान-पहचान है।
*शेज़ीला की रिपोर्ट*




