जनपद उन्नाव के गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य न होने से जनता में भारी रोष। सभासदों ने नगर पालिका गेट बंद कर लगाए पोस्टर
,” *विकास कार्य बाधित तो नगर पालिका बाधित*
प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले माह गंगाघाट नगरपालिका द्वारा नगर के विकास हेतु टेंडर डाले गए थे जिसमें लगभग 150 गलियों में नालिया, पक्की सड़को बनवाने का कार्य होना था। लेकिन टेंडर न खुलने से सभासद, ठेकेदार,साथ ही नगर जनता नाराज है। जनता गत कई वर्षों से अपनी गली बनने का इंतजार कर रही थी। लेकिन टेंडर न होने से जनता की आश टूटती नज़र आ रही हैं। जिसको लेकर जनता रोजाना सभासदों सवाल पूछती हैं। जिससे परेशान सभासदों ने पहले भी नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। और आज सभासदों व ठेकेदारों ने नगरपालिका गेट बंद कर पालिका गेट पर पोस्टर चिपकाए। विकास कार्य बाधित तो नगरपालिका बाधित जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




