*30 जुलाई, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *आज से सावन महीना शुरू*, 28 अगस्त तक रहेगा, सावन के चार सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को होंगे
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में आगामी 4 दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32.4 और रात को 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@31, राजसमंद@31.4
🔸 *सागरमल मेहता हत्याकांड*: एडवोकेट समेत तीनों आरोपी डिटेन, पुलिस ने राजसमंद सीमा के पास से किया डिटेन, मामले की जांच डीएसपी छवि शर्मा को गई है सौंपी
🔸 *नाकाबंदी देखकर भागने लगे 2 पंजाब के तस्कर, पुलिस ने घेरकर दबोचा*, प्रतापनगर थाना के सूखानाका क्षेत्र की घटना, 30 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त
🔸 सरकारी *स्कूलों में सप्लाई होने वाला 3 हजार किलो दूध पाउडर बाजार में बेचा*, जयपुर के सामोद थाने में FIR
🔸 उपचुनाव: *बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर वोटिंग आज*, तीन अगस्त को आएंगे नतीजे
🔸 प्रयागराज: *’भारत सरकार’ लिखी कार से पति-पत्नी के अपहरण की कोशिश*, मोबाइल की लोकेशन से 3 आरोपी दबोचे गए
🔸 राहुल गांधी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- *”छात्रों पर बर्बरता के दोषी हैं अमित शाह, गृह मंत्री को हटाएं प्रधानमंत्री*”
🔸 दिल्ली के केशव पुरम में *प्रेमी ने प्रेमिका को गोलियों से भून डाला*, खून से लथपथ शव बरामद
🔸 ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, *हम उन पर जोरदार हमला करेंगे*’, बौखलाए ट्रंप की ईरान को खुली धमकी
🔸राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी *सोनम ने शिलांग कोर्ट में किया सरेंडर*, 3 हफ्ते की थी मोहलत
🔸 *एलपीजी गैस ई-केवाईसी अनिवार्य* : उज्ज्वला व सामान्य ग्राहक 15 से पहले कराएं सत्यापन, नहीं तो सब्सिडी पर सिलेंडर की बुकिंग कर दी जाएगी बंद
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: तमिलनाडु में एक ठग ने महिलाओं को फोन कर बताया कि कोरोना की नई बीमारी बालों से रही है फैल, इसीलिए सरकार लाई है स्कीम-सिर मुंडवाओ और ₹15 हजार पाओ, फिर क्या ..तीन महिलाओं ने इतनी तेजी से सिर मुंडवाया कि नाई भी पड़ गया सोच में, उधर छात्राओं को ₹45 हजार और लैपटॉप, पुरुषों को ₹6 हजार का ऑफर सुनते ही गांव में बना माहौल जैसे ‘राष्ट्रीय गंजापन अभियान’ हो गया हो शुरू, 20 लोग अपनी जुल्फ़ों को अंतिम प्रणाम करने के लिए हुए तैयार, पर अगले दिन न सरकारी टीम आई, न पैसे आए, सिर्फ आईना आया, जिसमें “नई हेयरस्टाइल” और पुरानी भूल दोनों दिखाई दे रही थीं साफ, उस्तरे से चमचमाते सिर वाली महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल, लोग कस रहे तंज, बोल रहे-₹15 हजार के लालच में अक्ल गई पहले, फिर गए बाल, पैसे तो आए नहीं एक भी बार, मुफ्त में मिल गया “चमचमाता उपहार”
🔸 इंस्टाग्राम पर *लाइक के लिए पशुबलि-शिकार के वीडियो किए शेयर, 2 गिरफ्तार*, पुलिस ने कई धाराओं में केस किया दर्ज, चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया की घटना
🔹 *कॉमनवेल्थ गेम्स*: दिलीप गवित ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, बासिल पैरा 100m दौड़ में नंबर-2 रहे, लॉन्ग जम्प में मुरली को सिल्वर
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो DAILYNEWS & GLOBAL EDUCATION की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽




