*गंगाघाट में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।*
उन्नाव के गंगाघाट गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी वही घाटों पर भरी भक्तों की उमड़ी।
नगर पालिका गंगाघाट द्वारा घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए जाने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन भारी भीड़ के कारण अधिकांश श्रद्धालुओं ने मुख्य घाटों को छोड़कर दूर-दराज के इलाकों में ही गंगा स्नान किया। प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था भीड़ के दबाव में नाकाफी साबित हुई।
मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस की टीम लगातार गश्त करती रही।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




