*उन्नाव में गौवंश से भरे दो ट्रक पकड़े, देर रात तक हंगामा। बजरंग दल ने रोके वाहन, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच*
उन्नाव। शहर के इंडियन ढाबा के पास मंगलवार देर रात गौवंश से भरे दो ट्रकों को लेकर हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवैध परिवहन का आरोप लगाते हुए दोनों ट्रकों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौवंश के परिवहन की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों ट्रकों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी सी.के. मिश्रा और किला चौकी प्रभारी उग्रसेन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया और*उन्नाव में गौवंश से भरे दो ट्रक पकड़े, देर रात तक हंगामा। बजरंग दल ने रोके वाहन, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच*
उन्नाव। शहर के इंडियन ढाबा के पास मंगलवार देर रात गौवंश से भरे दो ट्रकों को लेकर हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवैध परिवहन का आरोप लगाते हुए दोनों ट्रकों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौवंश के परिवहन की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों ट्रकों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी सी.के. मिश्रा और किला चौकी प्रभारी उग्रसेन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों ट्रक गोरखपुर से मध्य प्रदेश जा रहे थे। पुलिस परिवहन से संबंधित दस्तावेज, पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गौवंश का परिवहन निर्धारित नियमों के तहत किया जा रहा था या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता* किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों ट्रक गोरखपुर से मध्य प्रदेश जा रहे थे। पुलिस परिवहन से संबंधित दस्तावेज, पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गौवंश का परिवहन निर्धारित नियमों के तहत किया जा रहा था या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




