प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप हेतु पंकज चौधरी को आमंत्रण
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शपंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 16 से 23 अगस्त, 2026 तक कानपुर के टीएसएच (स्पोर्ट्स हब) में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल की विनम्र प्रार्थना पर माननीय पंकज चौधरी जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रमों के मध्य इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ की ओर से माननीय पंकज चौधरी जी को स्मृति-चिह्न स्वरूप स्टैग की मिनी टेबल टेनिस टेबल भेंट की गई। उन्होंने प्रदेश में टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
हरिओम की रिपोर्ट




