बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व
कानपुर नगर,बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने माल्यार्पण कर गुरुजनों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने विद्यालय के सभी गुरुजनों की ओर से छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सबसे ऊँचा होता है। गुरु केवल पढ़ाते नहीं हैं, बल्कि हमारे भीतर के अज्ञान को दूर कर सही रास्ता दिखाते हैं। वे हमारे चरित्र को सुधारते हैं और हमें अच्छे संस्कार देते हैं। माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन गुरु हमें ज्ञान देकर सही मायने में जीना सिखाते हैं। सच तो यह है कि गुरु की कृपा के बिना सच्चा ज्ञान और सफलता पाना असंभव है। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती मंजूबाला श्रीवास्तव, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं के साथ स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।
Leave a comment
Leave a comment




