अभियुक्त के खिलाफ की गई जिला बदर की कार्यवाही
कानपुर नगर, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई प्रभावी कार्यवाही के क्रम में *अभियुक्त रामजी तिवारी उर्फ नितिन तिवारी पुत्र गुड्डू उर्फ राजकुमार तिवारी, निवासी ग्राम धरमगदपुर, थाना सचेंडी, जनपद कानपुर नगर* के विरुद्ध *जिला बदर* की कार्यवाही की गई है। सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार अभियुक्त को *03 माह की अवधि* के लिए जनपद कानपुर नगर की राजस्व सीमाओं से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
हरिओम की रिपोर्ट




