चोरी मामले में अभियुक्तों के साथ संबंधित महिला को भी गिरफ्तार किया गया
कानपुर नगर, दिनांक 25.07.2026 को थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत श्यामनगर स्थित एक मकान में चोरी के उद्देश्य से घुसे दो व्यक्तियों को घर की महिलाओं द्वारा शोर मचाए जाने पर मौके से भागना पड़ाथा। घटनास्थल के पास से उनके द्वारा छोड़े गए लोहे की रॉड, कटर मशीन, कपड़े आदि सामान बरामद किए गए थे।
सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी आशुतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि प्रकरण की गहन विवेचना एवं पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दोनों अभियुक्तों का पीड़ित परिवार की एक महिला से पूर्व परिचय एवं मित्रता थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इसी परिचय का लाभ उठाकर चोरी की घटना की योजना बनाई गई थी। उक्त प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 26.07.2026 को पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के साथ संबंधित महिला को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
हरिओम की रिपोर्ट




