पैरामेडिकल स्टाफ पर कार्यक्रम आयोजन
कानपुर नगर, भारतीय बाल रोग अकादमी द्वारा मनाये जा रहे विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह के अवसर पर प्रखर हास्पिटल आर्य नगर में पैरामेडिकल स्टाफ पर कार्यक्रम आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन डा अमित चावला , डा वी.एन. त्रिपाठी और डॉ शैलेंद्र गौतम ने किया l
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा अमित चावला ने बताया कि आज भी दुनिया में 40% बच्चों को डायरिया का सही इलाज मिल पाता है। डायरिया एक गम्भीर बिमारी है, सम्पन्न देशों में आज भी निमोनिया के बाद डायरिया दूसरी सबसे बड़ी खतरनाक बीमारी मानी जाती है । ओ.आर.एस. घोल और ओरल डीहाईड्रेशन थेरेपी यानी ओ.आर.एस की शुरुआत सन्1978 में डब्ल्यू. एच.ओ ने उसकी उपलब्धि समान से की थी इससे डायरिया से होने वाली मौतों की संख्या में कमी पाई गई। डॉक्टर वी एन त्रिपाठी ने बताया कि शिशुओ में होने वाले डायरिया को नजरंदाज करना गम्भीर हो सकता है यदि आप का शिशु बार बार दस्त उल्टी और पेट में एैठन के साथ पेशाब का कम होना, मुह का सूखना, थकान चिड़चिड़ापन, धंसी हुई ऑखें खतरे के लक्षण हैं ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
सचिव डॉ शैलेंद्र गौतम ने इस वर्ष की थीम के विषय मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अन्त में नर्सिंग स्टॉफ से ओ आर एस से संबंधित प्रश्न पूछ गए और विजेता को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।
पैरामेडिकल स्टाफ पर कार्यक्रम आयोजन कानपुर नगर, भारतीय बाल रोग अकादमी द्वारा मनाये जा रहे विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह के अवसर पर प्रखर
Leave a comment
Leave a comment




