व्यापारियों ने मीट एवं मछली की दुकानेंरखी पूरी तरह बंद
वाराणासी, वाराणसी नगर निगम द्वारा मीट एवं मछली की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्णय के विरोध में व्यापारियों ने मीट एवं मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रखीं। जिससे शहर के कई इलाकों में जनजीवन पर असर दिखा।
इस बंदी से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चौकाघाट, पुराना पुल, रामनगर, लहरतारा, सुंदरपुर, नाथूपुर, मंडुवाडीह, लल्लापुरा, शिवपुर, शिवाला, गौरीगंज, बौलिया, नई सड़क, रेवड़ी तालाब रहे। व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा की, नगर निगम द्वारा दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए तथाव्यवसायियों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर सर्वसम्मति से समाधान निकाला जाए। कहा हजारों परिवारों के रोजगार और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और बिना वैकल्पिक व्यवस्था और सभी संबंधित पक्षों से व्यापक संवाद किए दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करना अन्यायपूर्ण है। इससे हजारों व्यापारियों, कर्मचारियों, मजदूरों और उनके परिवारों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी। व्यापारियों ने कहा कि ऐतिहासिक बंदी ने साबित कर दिया है कि वाराणसी का मीट-मछली व्यवसायी समाज एकजुट है और अपने रोजी रोटी एवं अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा। यदि नगर निगम शीघ्र इस निर्णय को वापस लेकर वार्ता शुरू नहीं करता है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
व्यापारियों ने मीट एवं मछली की दुकानेंरखी पूरी तरह बंद वाराणासी, वाराणसी नगर निगम द्वारा मीट एवं मछली की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्णय
Leave a comment
Leave a comment




