*उन्नाव सड़क हादसे के 10 दिन बाद भी FIR नहीं, पीड़ित पत्रकार ने क्षेत्राधिकारी सदर से लगाई न्याय की गुहार*
उन्नाव। सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक पत्रकार ने आरोप लगाया है कि हादसे के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को दयालखेड़ा-मगरवारा मार्ग पर मोटरसाइकिल से घर लौटते समय कार संख्या UP35BA2707 के चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में पत्रकार घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई थी तथा पुलिस को तहरीर भी सौंपी गई, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में ऑनलाइन शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी सदर से मांग की है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*




